छपरा, जुलाई 1 -- Chapra News: मशरक । एक संवाददाता मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव निवासी लुकमान मियां की पत्नी खैरा बीबी ने सीएचसी प्रभारी सहित तीन स्वास्थ्यकर्मियों के विरुद्ध मरीज को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध नहीं कराने एवं कमरे में अकेले बुला अभद्र व्यवहार करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। महिला ने कहा है कि 18 जून को सड़क हादसे में घायल उसके परिजन का लड़का आसिफ रजा की मौत इलाज में लापरवाही के कारण हो गयी जबकि घटना में गंभीर रूप से घायल अनुल हक को आयुष चिकित्सक ने रेफर किया । अस्पताल में कोई एमबीबीएस डॉक्टर उपस्थित नहीं थे। एम्बुलेंस भी उपलब्ध नहीं कराया गया। महिला के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज के जांच शुरू कर दी है।

महिला का आरोप इधर डॉ अनंत नारायण कashyप, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ...