छपरा, जुलाई 29 -- Chapra News: पानापुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कोंध भगवानपुर तथा सीमावर्ती तरैया प्रखंड के चांदपुरा गांव में सियार के काटने से घायल एक महिला और एक मासूम की मौत के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद सियार के हमले में घायल हुए अन्य लोगों और उनके परिजनों में भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार, गत 12 जुलाई को एक उग्र सियार ने कोंध भगवानपुर और चांदपुरा गांव में करीब दो दर्जन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। सभी घायलों का इलाज कराया गया था तथा उन्हें एंटी रैबीज वैक्सीन भी लगाई गई थी। यह भी पढ़ें- Chapra News: भूमि विवाद में मारपीट, दो गंभीर रूप से घायलघटना की गंभीरता इसी दौरान सोमवार की रात कोंध भगवानपुर निवासी गेना दास की 36 वर्षीय पत्नी प्रभावती देवी तथा चांदपुरा निवासी जाकिर अली के पांच वर्षीय पुत्...