छपरा, अगस्त 23 -- Chapra News: दरियापुर। प्रखंड के फतेहपुर चैन स्थित जिले के चर्चित सिद्धिविनायक मंदिर में 17 वें गणेश जन्मोत्सव सह वार्षिकोत्सव की तैयारी जोर शोर से चल रही है।

सिद्धिविनायक मंदिर की तैयारी रविवार को मंदिर परिसर में प्रबंधन समिति की बैठक हुई।जिसमें छः दिवसीय गणेश जन्मोत्सव सह वार्षिकोत्सव के भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए विस्तार से चर्चा हुई। श्रद्धालु भक्तों की सुरक्षा,सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन,भंडारा, भव्य तरिके से गणेश पूजन, आरती आदि सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने का निर्णय लिया गया। बता दें कि फिलहाल मंदिर परिसर के चारों ओर स्वयंसेवी युवकों की टीम द्वारा पहले ही साफ-सफाई का कार्य सम्पन्न किया जा चुका है। आगामी 14 सितंबर भव्य जन्मोत्सव सह वार्षिकोत्सव शुरू होगा एवं 19 सितंबर को उसका समापन होगा।

श्रद्धालुओं की भी...