छपरा, सितम्बर 4 -- Chapra News: रिंग बांध पर 8 हजार बोरा का स्टॉक अधिकारियों ने किया बांध का निरीक्षण फोटो 34 रिवीलगंज के सिताब दियारा में स्थित रिंग बांध छपरा, नगर प्रतिनिधि। गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच रिविलगंज के सिताब दियारा के रामेश्वर टोला स्थित रिंग बांध पर पानी का दबाव बढ़ा है, लेकिन फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: पानी का दबाव बढ़ने से मधुरापुर में रिंग बांध धंसा, ग्रामीणों में दहशतबाढ़ की संभावनाएं संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। शुक्रवार को जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने रिंग बांध का स्थल निरीक्षण कर जलस्तर, पानी के दबाव और बांध की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संसाधनों की...