छपरा, सितम्बर 26 -- Chapra News: पंचायत सरकार भवन दुधैला में बनाया जाएगा नया मतदान केंद्र सहायक निर्वाची पदाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के सोनपुर अंचल कार्यालय भवन में स्थित मतदान केंद्र को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। अब इस मतदान केंद्र को पंचायत सरकार भवन, दुधैला में बनाए जाने का प्रस्ताव है। इस संबंध में शनिवार को सारण समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में प्रस्तावित मतदान केंद्र के स्थानांतरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Chapra News: सारण शिक्षक निर्वाचन: चुनाव तक ज...