Chapra News: सारण में बाढ़ ने बिगाड़ा किसानों का हिसाब
छपरा, सितम्बर 7 -- Chapra News: 7756 हेक्टेयर फसल प्रभावित छह प्रखंडों की 56 पंचायतों में फसल को पहुंचा नुकसान, 1277 हेक्टेयर में 33 फीसदी से अधिक क्षति का अनुमान फोटो छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। खेतों में लहलहाती फसल से बेहतर भविष्य का सपना देख रहे सारण के किसानों पर बाढ़ ने कहर बरपा दिया। नदियों के बढ़े जलस्तर से खेत जलमग्न हुए तो किसानों की महीनों की मेहनत पानी में डूब गई। कृषि विभाग के प्रारंभिक आकलन में जिले के छह प्रखंडों की 56 पंचायतों में 7756 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। इनमें 1277 हेक्टेयर में 33 फीसदी से अधिक नुकसान का अनुमान है। धान और मक्का के बड़े रकबे के साथ अरहर, दैचा, मड़ुआ और सब्जियों की फसल भी बाढ़ की चपेट में आयी है। सोनपुर में अकेले 2913 हेक्टेयर फसल प्रभावित बतायी गयी है। हालांकि, यह सिर्फ शुरुआती आंकड़ा है। खेतों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.