छपरा, अक्टूबर 26 -- सारण में मिठाई और पनीर की गुणवत्ता पर सवाल Chapra News: पेज पांच की लीड दूध से बनी मिठाई और सस्ते विकल्पों के दाम अलग-अलग, पनीर की दुकानों पर भी गुणवत्ता को लेकर चिंता; जांच और कार्रवाई पर सवाल छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सारण में दूध, खोवा और पनीर की मांग के बीच मिठाई बाजार में उत्पादों की शुद्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। शहर के म्युनिसिपल चौक, डाकबंगला रोड, साहेबगंज, मौना चौक, गुदरी और भगवान बाजार से लेकर जिले के विभिन्न बाजारों में मिठाई और पनीर की दुकानें हैं। यहां दूध से बनी मिठाइयों के साथ अलग-अलग कीमतों पर दूसरे विकल्प भी उपलब्ध हैं। त्योहार और शादी-विवाह के मौसम में मांग बढ़ने के साथ इन उत्पादों की बिक्री भी तेज हो जाती है। ऐसे में मिठाई और पनीर बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा...