छपरा, अगस्त 5 -- Chapra News: मुखिया से लेकर पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्य होंगे शामिल सम्मेलन को लेकर उप विकास आयुक्त ने जारी किया गाइडलाइन न्यूमेरिक 318 पंचायत हैं सारण में छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में पंचायत प्रतिनिधियों और पंचायत कर्मियों को विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम-2025 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय पंच सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

सम्मेलन का विवरण गुरुवार व शुक्रवार को शहर के भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में होने वाले इस सम्मेलन में पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों तथा कर्मियों को अधिनियम के प्रावधानों, ग्राम पंचायतों की भूमिका, विकास योजनाओं और प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। सम्मेलन के माध्यम से पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के बेहतर संचालन और जनप्रतिनिधियों की क्षमता ब...