छपरा, जुलाई 23 -- Chapra News: जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण भवन के प्रथम तल पर कोचिंग संस्थानों के संचालन की होगी पहल छपरा, नगर प्रतिनिधि। छपरा शहर के डाक बंगला रोड स्थित सारण पुस्तकालय का बुधवार की देर शाम जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय भवन और पूरे परिसर का जायजा लेते हुए उपलब्ध संसाधनों, आधारभूत संरचना, पुस्तक संग्रह और वर्तमान संचालन व्यवस्था की जानकारी ली।

पुस्तकालय के संचालन में सुधार उन्होंने पुस्तकालय के बेहतर संचालन और विद्यार्थियों के लिए अधिक उपयोगी बनाने की दिशा में कई आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी को बताया गया कि सारण पुस्तकालय एक ट्रस्ट के अधीन संचालित है। ट्रस्ट के अध्यक्ष सदर अनुमंडल पदाधिकारी हैं। इसके अलावा ट्रस्ट में जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक...