छपरा, सितम्बर 21 -- Chapra News: 20 नवंबर को विशेष अभियान में दिए जाएंगे बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र जिले में अभियान बसेरा मिशन मोड में शुरू अंचल कार्यालय में आवेदन के बाद मिलेगी प्राप्ति रसीद न्यूमेरिक 20 अंचलों में अभियान पेज तीन की लीड छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण के भूमिहीन परिवारों को जल्द ही अपनी वासभूमि का अधिकार मिल सकेगा। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की पहल पर जिला प्रशासन ने जिले में अभियान बसेरा को मिशन मोड में शुरू किया है। इसके तहत पात्र भूमिहीन परिवारों को तीन डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने का प्रावधान है। आगामी 20 नवंबर को विशेष अभियान के तहत पात्र लाभुकों को बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक पात्र परिवारों को इस योजना से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: जमाबंदी सुधार क...