Chapra News: साड़ी के सहारे मां-बेटी को नदी से निकाला, बचाने वाले का मोबाइल चोरी
छपरा, अक्टूबर 26 -- Chapra News: दाउदपुर (मांझी)। मांझी के रामघाट पर सोमवार की सुबह सरयू नदी में स्नान के दौरान मां-बेटी के डूबने से घाट पर अफरा-तफरी मच गई। गोपालगंज से आई महिला अपनी बेटी के साथ नदी में स्नान कर रही थी। इसी दौरान बच्ची गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में मां भी गहरे पानी में उतर गई और दोनों तेज बहाव में डूबने लगीं। उनकी चीख-पुकार सुनकर घाट पर मौजूद लोग जुट गए। इसी बीच गोपालगंज के एक युवक ने साहस दिखाते हुए साड़ी के सहारे मां-बेटी को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। दोनों की जान बचने से घाट पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, बचाव के दौरान मची अफरा-तफरी का फायदा उठाकर किसी उचक्के ने युवक का मोबाइल फोन चुरा लिया। मां-बेटी की जान बचाने वाले युवक के साथ हुई इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.