Chapra News: साइबर अपराध से बचाव के लिए छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
छपरा, अक्टूबर 27 -- Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार के निर्देशन में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लोकमान्य उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यालय डीएसपी अभिषेक कुमार और साइबर डीएसपी फैसल चंद ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति सजग करना और डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी फोन कॉल, संदिग्ध लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग व बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करने से होने वाले नुकसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.