छपरा, जुलाई 16 -- Chapra News: फोटो: 8 साइकिल प्रतियोगिता में गुरुवार को भाग लेती गर्ल्स हाई स्कूल के छात्राएं छपरा, एक संवाददाता। इनर व्हील क्लब छपरा के तत्वावधान में गर्ल्स हाई स्कूल में छात्राओं के लिए साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्लब की अध्यक्ष संगीता कुमारी के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार व प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष संगीता कुमारी ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं छात्राओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करती हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ खेल गत...