छपरा, सितम्बर 1 -- Chapra News: छपरा, नगर प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ड्रीम प्रोजेक्ट सहयोग शिविर के तहत मंगलवार को जिले के सभी 20 प्रखंडों की एक-एक चयनित पंचायत में शिविर लगाए गए। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों के समक्ष लोगों ने दाखिल-खारिज, राशन कार्ड, पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें रखीं। यह भी पढ़ें- Chapra News: सहयोग शिविर में राशन कार्ड के आवेदनों की रही भरमारशिकायतों का समाधान अंचल कार्यालय में नहीं सुनी जाती है शिकायत शिविर में सबसे अधिक आवेदन दाखिल-खारिज से संबंधित पहुंचे। कई आवेदकों ने शिकायत की कि अंचल कार्यालय में दाखिल-खारिज के मामलों की सुनवाई में परेशानी होती है। लोगों का कहना था कि बार-बार आवेदन देने के बाद भी उनका मामला अस्वीकृत कर दिया जाता है। इस...