छपरा, अगस्त 12 -- Chapra News: 3 तरैया में बुधवार को पैक्स अध्यक्षों ने घर घर तिरंगा अभियान में बाइक रैली निकाली तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा को लेकर तरैया पैक्स अध्यक्ष राहुल सिंह के आवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी संजय जायसवाल ने की। इसमें सहकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।

स्वतंत्रता दिवस समारोह वहीं, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पैक्स अध्यक्षों ने बाइक रैली निकाली। इस दौरान पूरा बाजार वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य हरिशंकर सिंह ने पदाधिकारियों एवं पैक्स अध्यक्षों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। बैठक में सहकारिता पदाधिकारी राजबलम महतो, पैक्स अध्यक्ष सुमन देवी,...