छपरा, जुलाई 2 -- Chapra News: इसुआपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगोई गांव स्थित ईंट-भट्ठा के समीप पिछले मंगलवार को सर्राफा व्यवसायी से करीब छः लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण एवं नकद की छिनतई मामले में घटना के दो दिनों बाद भी पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है।

जांच प्रक्रिया पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। बावजूद समाचार लिखे जाने तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। घटना के बाद पुलिस द्वारा एफएसएल टीम, डॉग स्क्वाड एवं टेक्निकल सेल की सहायता से घटनास्थल की गहन जांच कराई गई। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संदिग्ध अपराधियों के मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

घटना का विवरण पुलिस का दावा है कि ज...