छपरा, अगस्त 7 -- Chapra News: फोटो-17- इसुआपुर के मुड़वां एराजी गांव में शुक्रवार को सर्पदंश से बालक की हुई मौत के बाद रोते-बिलखते स्वजन इसुआपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुड़वां एराजी गांव में शुक्रवार को सर्पदंश से एक बालक की मौत हो गई। मृत बालक की पहचान मुड़वां एराजी गांव निवासी नंदकिशोर राम के 12 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद स्वजनों के बीच कोहराम मच गया, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: विषैले जंतु के डंक से किशोर की मौत,गांव में मातमबालक की हालत बिगड़ी मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे बिट्टू की मां रामा देवी ने उसे घर की सफाई के लिए आंगन से झाड़ू लाने को कहा। बालक जैसे ही दीवार के पास झाड़ू लेने पहुंचा कि वहां छिपे सर्प ने उसके पैर में डंस लिया। ...