छपरा, अक्टूबर 1 -- Chapra News: दिघवारा, निसं। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को सोनपुर अनुमंडल के बुनियाद केंद्र दिघवारा में कार्यक्रम आयोजित कर दर्जनों वृद्धजनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें वृद्धजनों के अधिकार, कर्तव्य तथा मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Araria News: गांधी जयंती पर जिले के सभी स्कूलों में होंगे विशेष कार्यक्रमबुजुर्गों का सम्मान कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्र प्रबंधक प्रीति चौधरी, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. रूबी और डॉ. रूमी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता करते हुए केंद्र प्रबंधक प्रीति चौधरी ने कहा कि वृद्धजन समाज और परिवार की धरोहर होते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को बुजुर्गों का सम्मान करने के साथ उनकी देखभाल और सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। डॉ....