छपरा, अगस्त 19 -- Chapra News: छपरा, एक संवाददाता। सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने भारतीय स्टेट बैंक, छपरा के क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय प्रबंधक ज्योति मिश्रा के साथ बैठक की।

बैठक का उद्देश्य बैठक में शिक्षकों व बैंक के बीच बेहतर बैंकिंग सेवा, सैलरी पैकेज तथा खाताधारकों को मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों को बैंकिंग सेवा के दौरान होने वाली समस्याओं से अवगत कराया।

समस्याओं का समाधान क्षेत्रीय प्रबंधक ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन देते हुए जिले की सभी बैंक शाखाओं में समस्याओं के निदान के लिए टोल-फ्री नंबर उपलब्ध कराने की बात कही। इससे शिक्षकों को बैंकिंग संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान में सुविधा मिलेगी।

सैलरी पैकेज की जानकारी बैठक में सैलरी पैकेज के तहत सरकार...