छपरा, अक्टूबर 12 -- Chapra News: ईओ ने खराब लाइटों को तेजी से ठीक कराने का दिया आश्वासन पांच करोड़ से अधिक खर्च के बावजूद कई सड़कों पर छाया है अंधेरा फोटो 14 नवरात्र के दौरान मढ़ौरा शहर के मेन रोड की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट मढ़ौरा। एक संवाददाता दुर्गापूजा के मद्देनजर मढ़ौरा शहर की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र ने कहा है कि नवरात्र की सप्तमी तक शहर की अधिकांश खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करा दिया जाएगा। इससे पूजा के दौरान प्रमुख सड़कों और मोहल्लों में रोशनी की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि मढ़ौरा नगर पंचायत क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की बदहाली का मुद्दा पहले भी उठ चुका है। नगर पंचायत की स्थापना के बाद से दो चरणों में करीब पांच करोड़ रुपये से अध...