छपरा, अगस्त 31 -- Chapra News: छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी मोहम्मद गुलाम शाहिद के सेवानिवृत्त होने पर डीएम ने भू-अर्जन शाखा के कामकाज को सुचारू बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। यह भी पढ़ें- सात कर्मचारियों को मिला एक्सीडेंट फ्री अवार्ड सेवानिवृत्ति की व्यवस्था जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि विभाग के स्तर अब तक उनके स्थान पर किसी पदाधिकारी की पदस्थापना नहीं की गई है। सारण जिले में वर्तमान में 35 से अधिक भू-अर्जन परियोजनाएं संचालित हैं। ऐसे में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के सेवानिवृत्त होने के बाद परियोजनाओं पर प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। आदेश के अनुसार जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को अपना संपूर्ण प्रभार भूमि सुधार उप समाहर्ता, सदर आलो...