छपरा, सितम्बर 8 -- Chapra News: इमरजेंसी में रखे कुछ टेबल और अन्य सामान को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास मृतक जलालपुर थाना क्षेत्र के पीरारी गांव निवासी था फोटो 13 मरीज के मौत के बाद सदर अस्पताल में हंगामा करते परिजन फोटो.18 तोड़फोड़ के दौरान टेढ़ा हुआ फर्नीचर पेज तीन की लीड छपरा।

हंगामा और तोड़फोड़ छपरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार को इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। आक्रोशित परिजनों ने इमरजेंसी में रखे कुछ टेबल और अन्य सामान को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया, जिससे अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के पिरारी गांव निवासी रंजीत पासवान के रूप में हुई है।...