Chapra News: सड़क पर पानी बहाने वालों पर आठ प्राथमिकी, जल निकासी व्यवस्था पर भी उठे सवाल
छपरा, अक्टूबर 8 -- सड़क पर पानी बहाने वालों पर कार्रवाई Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता। सड़क पर घरों का पानी बहाने से सड़क खराब होने और आवागमन प्रभावित होने के मामले में पथ निर्माण विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पथ निर्माण विभाग के एसडीओ शैलेंद्र चौधरी की ओर से टाउन थाना और मुफस्सिल थाना में कुल आठ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विभाग ने लोगों से सड़क पर पानी नहीं बहाने की अपील की है। बताया गया कि शहर और आसपास के इलाकों में कई लोग घरों में इस्तेमाल होने वाले पानी को सड़क पर बहा रहे हैं। इससे सड़क पर जलजमाव की स्थिति बन रही है। लगातार पानी जमा रहने से सड़क की सतह खराब होने के साथ ही आवागमन में भी परेशानी हो रही है। खासकर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कई इलाकों में घरों के बाहर से पानी सड़क पर बहाए जाने की शिकायत विभाग को मिली है। विभागीय अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.