छपरा, सितम्बर 21 -- Chapra News: तरैया । थाना क्षेत्र के अर्देवा गांव में हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान विवेकानंद सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह घर से तरैया बाजार जा रहा था। इस दौरान दुर्घटना में घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घोड़े द्वारा घायल होने की घटना घोड़े ने बच्ची को काटकर किया घायल, थाने में शिकायत तरैया। थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में खेल रही एक बच्ची को घोड़े ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बच्ची की पहचान मंशा कुमारी के रूप में हुई है। उसका इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है। घटना को लेकर बच्ची की दादी उमा देवी ने घोड़ा पालक तरैया गांव निवासी मुना मांझी के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की ...