छपरा, अक्टूबर 3 -- Chapra News: तरैया। थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने गई युवती का अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अपहृता के पिता ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अपने ही गांव के दो युवकों को आरोपित किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दुर्घटना में युवक की मौत दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में वाहन चालक पुलिस को सौंपा जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के धरान बाजार में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बेलकुंडा गांव निवासी जितेंद्र सिंह की मौत के मामले में परिजनों ने एक दुग्ध वाहन के चालक को पकड़कर शनिवार सुबह पुलिस को सौंप दिया। जितेंद्र सिंह की गुरुवार सुबह वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। परिजनों ने थाने में आवेदन देकर इसी वाहन से दुर्घटना होने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि पु...