छपरा, नवम्बर 10 -- शॉर्ट सर्किट से दो घरों में लगी आग Chapra News: कपड़े, अनाज, फर्नीचर समेत लाखों की संपत्ति का नुकसान बेघर हुए दो परिवार मढ़ौरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पोझी गांव में रविवार की रात विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दो फूसनुमा घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। इस अगलगी की घटना में दोनों परिवारों की लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट होने की बात सामने आई है। अग्निपीड़ितों की पहचान गांव के सनोज राउत और रूपा महतो के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात अचानक बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास स्थित दोनों फूसनुमा घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घरों से आग की ऊंची लपटें उठती देख गांव में अफरातफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे औ...