छपरा, नवम्बर 9 -- दिवाली के दौरान आग की घटनाएं Chapra News: दमकल की कई गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं फोटो 6 शीतलपुर मे जेनरल स्टोर की दुकान में लगी आग मे जले सामान दिघवारा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के शीतलपुर गैस गोदाम के समीप रविवार की रात एक जेनरल स्टोर की दुकान के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से गोदाम के दो तलों पर रखे सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों की तत्परता और दमकल कर्मियों के प्रयास से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक गोदाम में रखा सारा सामान जल चुका था। घटना के बाद दुकानदार के घर में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। मिली जानकारी के अनुसार, रामनरेश साह के पुत्र राजेश कुमार की जेनरल स्टोर की दुकान के गोदाम में...