छपरा, अक्टूबर 15 -- सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी Chapra News: फोटो 34 प्रखंड के शांति रमन बालिका प्लस टू विद्यालय सढ़वारा में गुरुवार को सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी जयराम यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए तरैया विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह व अन्य इसुआपुर। तरैया विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को प्रखंड के आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों में जाकर शिक्षक शिक्षिकाओं से बिहार विधान परिषद सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन के समर्थित राजद प्रत्याशी जयराम यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने एस एन जी प्लस टू विद्यालय रामपुर अटौली, शांति रमन बालिका प्लस टू विद्यालय सढ़वारा, मदरसा विद्यालय सढ़वारा, के एस प्लस...