छपरा, सितम्बर 6 -- Chapra News: फोटो 9 : रविवार को शिक्षा भवन परिसर में भारत स्काउट गाइड कार्यालय का उद्घाटन करते जिला मुख्य आयुक्त हरेंद्र प्रसाद सिंह व अन्य छपरा, एक संवाददाता। शिक्षा भवन परिसर में भारत स्काउट गाइड सारण का जिला कार्यालय का उद्घाटन जिला मुख्य आयुक्त हरेंद्र प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि नए जिला कार्यालय की स्थापना से स्काउटिंग की गतिविधियों को नई गति मिलेगी। यहां से विद्यालयों और प्रखंडों के बीच बेहतर समन्वय, प्रशिक्षण, पंजीकरण तथा सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा से जुड़ी गतिविधियों का प्रभावी संचालन किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह उद्घाटन समारोह में जिला आयुक्त (स्काउट) अरुण परासर,अमन राज,डॉ. सुषमा सिंह, सुदीप कुमार, राकेश कुमार ,प्रशिक्षक प्रणव, आशुतोष, सोनू, विकास, अभिषेक कुमार सिंह, कार्यालय सहायक...