छपरा, सितम्बर 5 -- Chapra News: शिक्षकों का हुआ सम्मान,विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम 31 मढ़ौरा के औदालपट्टी स्थित जीडी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित मढ़ौरा, एक संवाददाता। महान शिक्षाविद, राजनीतिज्ञ और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को औदालपट्टी स्थित जीडी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय परिसर में आयोजित एक समारोह में शिक्षकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक मिथलेश प्रसाद सिंह बब्लू ने शिक्षकों से आधुनिक तकनीक को अपनाने तथा विद्यार्थियों में रचनात्मक एवं सकारात्मक सोच विकसित करने की अपील की। यह भी पढ़ें- विद्यालयों में धूमधाम से मनाई गई डॉ...