छपरा, सितम्बर 5 -- Chapra News: टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग पुरानी पेंशन योजना लागू करने और समान काम समान वेतन की मांग 5 गड़खा प्रखंड के विश्वंभरपुर स्कूल में मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर सरकार के प्रति विरोध जताते शिक्षक गड़खा, एक संवाददाता। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर सरकार के प्रति विरोध जताया। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयराम शर्मा और महासचिव दिनेश कुमार सिंह के आह्वान पर शिक्षकों ने विद्यालयों में काली पट्टी लगाकर कार्य किया। शिक्षकों ने कहा कि सरकार उनकी वर्षों से लंबित मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं कर रही है। इसके विरोध में शिक्षक दिवस पर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। शिक्षकों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में टी...