छपरा, जुलाई 30 -- Chapra News: छपरा, एक संवाददाता। शिक्षक स्थानांतरण नियमावली के तहत शिक्षकों को सरप्लस घोषित कर जबरन स्थानांतरण किए जाने की प्रक्रिया का सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने कड़ा विरोध किया है। संघ का कहना है कि जिले के बड़ी संख्या में शिक्षक इस कार्रवाई से परेशान हैं। और उन्हें उनकी इच्छा के खिलाफ स्थानांतरण के लिए बाध्य किया जा रहा है। संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद यादव व प्रधान सचिव सुरेंद्र सिंह ने संयुक्त बयान जारी कर आरोप लगाया कि जो शिक्षक स्थानांतरण नहीं चाहते हैं। उन्हें भी ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर सरप्लस शिक्षक के रूप में चिन्हित कर स्थानांतरण की प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- रेशनलाइजेशन के नाम पर शिक्षकों को मनमाने ढंग से सरप्लस घोषित करना बंद हो : साकेत सुमनसंघ की माँगें उन्होंने इसे शिक्षकों के अधिकारो...