छपरा, जुलाई 19 -- Chapra News: दाउदपुर (मांझी)। मांझी अंचल के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जैतपुर के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक प्रभुनाथ राय के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के वर्तमान प्रधानाध्यापक डॉ. मनोरंजन कुमार मयंक के स्वागत एवं अभिवादन भाषण से हुई। उन्होंने कहा कि प्रभुनाथ राय ने अपने कार्यकाल में विद्यालय में अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को हमेशा प्राथमिकता दी। समारोह की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव मुरलीधर सिंह ने की, जबकि मंच संचालन राजेश रमन चौबे ने किया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव दिनेश कुमार सिंह, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव उदय शंकर 'गुड्डू', डॉ. राजेश कुमार, सुरेंद्र पांडे, अरुण कुमार सिंह, उच्च विद्...