छपरा, सितम्बर 19 -- Chapra News: डीएम की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित स्कूलों में बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने पर बल पेज पांच की लीड छपरा, नगर प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट में जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाध्यापक से इस आशय का प्रमाण-पत्र प्राप्त करें कि उनके विद्यालय में कार्यरत या पूर्व में कार्यरत शिक्षकों से संबंधित कोई बकाया भुगतान अथवा सेवांत लाभ का मामला लंबित नहीं है। बैठक में विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं से लेकर शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और पीएम पोषण योजना समेत विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गयी। यह भी पढ़ें- Siwan ...