छपरा, नवम्बर 3 -- क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण शुरू Chapra News: जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के मंगोलापुर गांव से गंगा कन्हौली जाने वाली सड़क पर क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। मालूम हो कि पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहनों को एक साल से डायवर्जन के सहारे आना जाना पड़ रहा था जिससे लोंगों की परेशानी बढ़ गई थी। इस संबंध में ग्रामीण अनिल प्रसाद ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुल को बनवाने के लिए उन्होंने सहयोग पोर्टल पर ढाई महीने पहले शिकायत की थी। शिकायत के बाद ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त पल का निरीक्षण किया था व बरसात के बाद बनवाने का आश्वासन दिया था। अब नए पुल के निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी है।

मांझी में जर्जर सड़क की मरम्मत पांच साल से जर्जर सड़क की विधायक की पहल पर मरम्मत मांझी। मांझी नग...