छपरा, अगस्त 17 -- Chapra News: दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा की शादी की नीयत से एक छात्र भगा लिया। छात्रा के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उसने कहा है कि उसकी पुत्री अरविंद नगर मध्य विद्यालय में पढ़ने गई थी। उसी विद्यालय का एक छात्र उसे बहला-फुसला कर भगा कर उसे कहीं लेकर चला गया। छात्रा के पिता ने कहा है कि आरोपी छात्र भी अपने घर से गायब है। छात्रा सातवीं क्लास में पढ़ती थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

तरैया में आवास नहीं बनाने वाले 284 लाभुकों पर नोटिस जारी तरैया । तरैया प्रखंड में आवास के रूपये लेकर आवास नहीं बनवाने वाले 284 लाभुकों पर आवास कार्यालय से करवाई के लिए नोटिस जारी हुई। इस सम्बंध में बीडीओ निलेश कुमार व बीडीओ विभु विवेक ने संयुक्त रूप से बताया कि वित्ती...