छपरा, अगस्त 18 -- Chapra News: मढ़ौरा। एक संवाददाता शहीद रामजीवन सिंह के शहादत दिवस के मौके पर मंगलवार की शाम स्थानीय युवाओं ने एसडीओ निधि राज और डीएसपी सविंदर कुमार दास की अगुवाई में मढ़ौरा हाई स्कूल के समीप स्थित उनके स्मारक पर पुष्पमाला अर्पित कर और कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान युवाओं ने देश की आजादी के लिए शहीद हुए रामजीवन सिंह के बलिदान को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। बताया जाता है कि 18 अगस्त 1942 को देश की आजादी के आंदोलन के दौरान रामजीवन सिंह अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए शहीद हो गए थे। उनकी शहादत मढ़ौरा के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। यह भी पढ़ें- Chapra News: मढ़ौरा के अमर शहीद रामजीवन सिंह को भूलती जा रही युवा पीढ़ी शहीद का स्मारक मढ़ौरा हाई स्कूल के पास स्थित है, ...