छपरा, जुलाई 7 -- Chapra News: मढ़ौरा। मढ़ौरा थाना पुलिस ने शराब मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में छपरा मंडल कारा भेज दिया। पुलिस के अनुसार नामजद अभियुक्त पियरपुरवा निवासी गुड्डु महतो लंबे समय से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में छपरा मंडल कारा भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि शराब से जुड़े मामलों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

आयुष्मान कार्ड वितरण समसपुरा में 209 लाभुकों के बीच आयुष्मान कार्ड वितरित परसा । प्रखंड की पचलख पंचायत अंतर्गत समसपुरा गांव में मंगलवार को स्थानीय सांसद के सौजन्य से आयुष्मान कार्ड वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ...