छपरा, अगस्त 25 -- Chapra News: दिघवारा । थाना क्षेत्र के शीतलपुर वस्तीजलाल के समीप से पुलिस ने शराब बिक्री मामले में फरार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शीतलपुर वस्तीजलाल के नट टोली निवासी किरा नट के पुत्र लड्डू नट तथा सुकुल नट के पुत्र विजय नट के रूप में हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी विजय नट के खिलाफ पहले से आठ आपराधिक मामले दर्ज है। उन्होंने बताया कि उस पर छापेमारी करने के दौरान पुलिस पर हमला करने से संबंधित केस भी दर्ज है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...