छपरा, अक्टूबर 15 -- Chapra News: गड़खा, एक संवाददाता। गड़खा थाना क्षेत्र में एक महिला का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। गड़खा गांव की पीड़ित महिला ने इस संबंध में थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने अपने पड़ोसी व अन्य पर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपित उन पर नाजायज संबंध का झूठा आरोप लगाकर समाज में बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं। इस धमकी के कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं और डर के साए में जीने को मजबूर है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपितों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यदि समय रहते कार्रवाई ...