छपरा, अगस्त 7 -- Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता। जिले में असामाजिक तत्वों व अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी और अवैध शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण व परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में कुल 23 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में 12 शराब कारोबारी, हत्या के प्रयास के चार आरोपी, वारंटी दो, शराब सेवन के मामले में दो, अपहरण के एक आरोपी और अन्य कांडों में दो अभियुक्त शामिल हैं। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान जिले में कुल 114.095 लीटर अवैध शराब बरामद की। इसमें 114 लीटर देसी शराब और 0.95 लीटर विदेशी शराब शामिल है। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्टर भी जब्त किया। वहीं, अपहरण के एक मामले में अपहृता को भी बरामद किया। पुलिस द...