छपरा, अक्टूबर 26 -- Chapra News: नगरा। खैरा थाना क्षेत्र के मकसूसपुर गांव में विवाहिता पूजा कुमारी की हत्या कर शव गायब करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को नामजद आरोपित ललन राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जानकारी अनुसार, मढ़ौरा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी मृतका की मां चंपा कुंवर ने खैरा थाने में आवेदन देकर अपनी पुत्री की हत्या कर शव गायब करने का आरोप ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया है। पूजा की शादी मकसूसपुर निवासी मुकुरधुन राय से हुई थी। मामले में खैरा थाना कांड दर्ज किया गया है। इस संबंध में खैरा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी और शव की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

परसा ...