छपरा, अक्टूबर 23 -- Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के पूर्वी रोजा मोहल्ले में भूमि संबंधी विवाद को लेकर एक किशोर पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। घटना गुरुवार की बताई जाती है। घायल किशोर का इलाज छपरा सदर अस्पताल में कराया गया। इस मामले में पीड़ित की ओर से टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में अपने पड़ोसी ललन राय समेत तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। आरोप है कि जमीन को लेकर चल रहे विवाद के कारण किशोर के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की नीयत से घायल कर दिया गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद टाउन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपों की पड़ताल कर रही है। जांच के बाद मामले में आगे की...