छपरा, अगस्त 5 -- Chapra News: युवा पेज लीड छात्रों को लोकतंत्र और मतदान का पढ़ाया गया पाठ विश्वेश्वर सेमिनरी व मिश्री लाल साह आर्य कन्या उच्च विद्यालय में उन्मुखीकरण कार्यक्रम नए ईएलसी एम्बेसडर चुने गए फोटो 15 बुधवार को स्कूल में आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राएं छपरा, नगर प्रतिनिधि। आगामी चुनावों के मद्देनजर जिले में मतदाता जागरूकता को मजबूत बनाने और नई पीढ़ी में लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करने के उद्देश्य से सारण के विद्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) को सक्रिय करने का अभियान तेज कर दिया गया है।

कार्यक्रम का उद्देश्य जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की पहल पर बुधवार को शहर के विश्वेश्वर सेमिनरी तथा मिश्री लाल साह आर्य कन्या उच्च विद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब के उन्मुखीकरण कार्यक...