छपरा, जुलाई 9 -- Chapra News: नामांकित छात्रों, कक्षावार स्थिति और विषयवार शिक्षकों का ब्योरा तलब जिले में रेशनलाइजेशन की प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार युवा लीड प्रस्तावित छपरा। सारण जिले के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के रेशनलाइजेशन (युक्तिकरण) एवं पदस्थापन की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी निशांत किरण ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों तथा प्रखंड लेखापाल-सह-डाटा इंट्री ऑपरेटरों को विद्यालयवार निर्धारित प्रपत्र में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- यू-डायस व पोर्टल पर डेटा अपडेट नहीं करने पर डीईओ ने मांगा स्पष्टीकरणसूचनाओं का समय पर संकलन विभागीय आदेश के आलोक में जारी इस निर्देश के बाद जिले के सभी प्रखंडों में आवश्यक आंकड़े जुटाने की कवायद शुरू हो गई है। डीईओ की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि श...