छपरा, जुलाई 19 -- Chapra News: दिघवारा, निज संवाददाता। स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर शाम सैदपुर-दिघवारा गांव के सामने स्थित रेलवे गुमटी संख्या-17 के समीप वाहन जांच अभियान चलाकर 113 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस दौरान शराब लदी एक स्कॉर्पियो को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान दिघवारा थाना क्षेत्र के चकनूर गांव निवासी नगेंद्र सिंह के पुत्र धीरज कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो से शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: मिर्जापुर से 267 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...