छपरा, जुलाई 21 -- Chapra News: परसा, एक संवाददाता। स्थानीय थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए सगुनी-फुलवरिया नहर मार्ग से एक बाइक पर सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा,एक बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस की इस कार्रवाई से किसी संभावित आपराधिक घटना की आशंका टल गई। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि गिरफ्तार तीनों युवक थाना क्षेत्र के पोखरपुर गांव के निवासी हैं। इनमें राजकुमार सिंह का पुत्र अभिराज कुमार सिंह, विक्की सिंह का पुत्र दीपक कुमार और उपेंद्र सिंह का पुत्र नितिन कुमार शामिल हैं। यह भी पढ़ें- सोनपुर मंडल में चला मेगा टिकट जांच अभियानगिरफ्तारी की प्रक्रिया वाहन जांच के दौरान पुलिस ने जब तीनों को रोका और तलाशी ली, तो उनके पास से अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ...