Chapra News: वार रूम में काम करते समय कर्मी को आया चक्कर, गिर पड़े
छपरा, सितम्बर 3 -- Chapra News: एकमा। एकमा प्रखंड में कार्यरत वार रूम कर्मी परवेज आलम गुरुवार को कार्यालय में काम करने के दौरान अचानक चक्कर आने से गिर पड़े। अचानक हुई घटना से कार्यालय में अफरातफरी मच गई। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें उठाकर एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर बीडीओ डॉ. अरुण कुमार एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और परवेज आलम का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बीडीओ ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद परवेज आलम के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। यह भी पढ़ें- Chapra News: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.