छपरा, सितम्बर 2 -- Chapra News: नगर प्रशासन से नाव उपलब्ध कराने की मांग श्री नंदन लाइब्रेरी बंद; 40 कोचिंग सेंटर, स्कूल और निजी अस्पताल प्रभावित फोटो:2 बारिश के बाद शहर के साधनापुरी मोहल्ले में कायम जलजमाव छपरा, एक संवाददाता। शहर के वार्ड 23 स्थित साधनापुरी में जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

जलजमाव की स्थिति श्री नंदन लाइब्रेरी के सामने वी-मार्ट गली से कांग्रेस भवन कैंपस तक करीब 300 मीटर लंबे हिस्से में वर्ष 2005 में नाला-रोड निर्माण के बाद से नियमित सफाई नहीं हुई। बुधवार को यहां तीन से पांच फीट तक पानी जमा होने से 100 से अधिक परिवार प्रभावित बताए जा रहे हैं। स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन से तत्काल नाव उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि जरूरतमंद लोग सुरक्षित आवागमन कर सकें। स्थानीय निवासी राजीव कुमार सिंह का कहना ...