छपरा, सितम्बर 28 -- Chapra News: फोटो 12- इसुआपुर के लौंआ पंचायत सरकार भवन में प्रधानमंत्री आवास से सबंधित सोमवार को आयोजित आम सभा की हुई बैठक में पहुंचे लोग इसुआपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के लौंआ पंचायत के पंचायत सरकार भवन पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए चिन्हित लाभुकों की प्रतीक्षा सूची के लिए विशेष आमसभा का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Buxar News: पीएम आवास योजना की सूची अनुमोदन को हुई ग्रामसभाआम सभा में लाभुकों की उपस्थिती इस आम सभा में चिन्हित 1069 लाभुकों का नाम प्रधान मंत्री आवास के लिए प्रस्तावित है लेकिन जिनका नाम इस प्रतीक्षा सूची में नहीं आया है, उन लोगों ने मुखिया संगीता देवी तथा आवास सहायक लोकेश कुमार के सामने विरोध जताया। हालांकि सहायक लोकेश कुमार ने लोगों को समझाते हुए कहा कि यह अंतिम सूची नहीं है। अभी आगे भी सूची आएंगीं। ...